Tuesday 2 September 2014

महिला कमांडो हेमा सोनी



महिला सशक्तिकरण के लिए पिछले 6 वर्षों से कार्यरत श्रीमती हेमा सोनी के संघर्ष पूर्ण जीवन की जानकारी देने के लिए श्रीमती सुलेखा सोनी ने आज 2 सितंबर को रायपुर के प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उनके साथ  हेमा सोनी और मैं सुशील भोले भी मंच पर थे।

ज्ञात रहे हेमा सोनी को उनके इन कार्यों के कारण गुंडरदेही, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़)क्षेत्र में महिला कमाण्डो के रूप में जाना जाता है। उनके द्वारा 15-15 महिलाओं का 250 समूह गठित किया गया है, जिनके माध्यम से महिलाओं के लिए अनेक कार्य किये जाते हैं।

उन्हें शुभकामनाएं..हमेशा आगे बढ़ती रहें और शोषित-पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलवाती रहें।

No comments:

Post a Comment