Monday 23 March 2015

सुशील भोले को काव्यदूत सम्मान...

महर्षि महेश योगी की जन्मभूमि स्थित आश्रम में रविवार 22 मार्च 2015 को प्रदेश स्तरीय काव्यपाठ का आयोजन किया गया। मंथन साहित्य परिषद ग्राम पांडुका, जिला-गरियाबंद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्यिक कृति पैरी प्रवाह, मन भ्रमर एवं राजिम टाईम्स का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर  डा. सुखदेव राम साहू सरस, सुशील भोले, बीरेन्द्र सरल, तुकाराम कंसारी, संतोष सोनकर मंडल, दिनेश चौहान, लोकगायिका रजनी रजक, पुनूराम साहू राज, जितेन्द्र सुकुमार  आदि को काव्यदूत सम्मान से सम्मानित किया गया। संत कवि पवन दीवान के मुख्यआतिथ्य में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के दूरस्थ अंचलों से आये कवियों ने काव्यपाठ किया।







No comments:

Post a Comment