Saturday 26 September 2015

तीरथगढ़ के झरने ...

तीरथगढ़ के झरने छत्तीसगढ़ के बस्तर ज़िले में कांगेर घाटी पर स्थित हैं। ये झरने जगदलपुर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में 35 कि.मी. की दूरी पर हैं। "कांगेर घाटी के जादूगर" के नाम से मशहूर तीरथगढ़ झरने भारत के सबसे ऊँचे झरनों में से हैं। छत्तीसगढ़ के सबसे ऊंचे जलप्रपात में इसे गिना जाता है। यहां 300 फुट ऊपर से पानी नीचे गिरता है। कांगेर और उसकी सहायक नदियां 'मनुगा' और 'बहार' मिलकर इस सुंदर जलप्रपात का निर्माण करती हैं।
तीरथगढ़ के झरने 

तीरथगढ़ जलप्रपात 

लेखक सुशील भोले कांगेर घाटी पर जहां यह जल प्रपात स्थित है

No comments:

Post a Comment